◼️सौरमंडल
▪️ सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने वाले विभिन्न ग्रहों, क्षुद्रग्रहों, धूमकेतुओ तथा अन्य आकाशीय पिंडों के समूह को सौरमंडल कहते हैं, क्योंकि सूर्य को सौरमंडल का उर्जा का स्रोत मान जाता है।
◼️ सूर्य
▪️ यह सौरमंडल का केंद्र होता है, जो सारे सौरमंडल में ऊर्जा की प्राप्ति करता है।
▪️ यह हमारी मंदाकिनी दुग्धमेखला के केंद्र से लगभग 30,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर एक कोने में स्थित है।
▪️ यह अपने अक्ष पर पूर्व से पश्चिम की ओर घूमता है तथा इसका मध्य भाग 25 दिनों में तथा ध्रुविये भाग 35 दिनों में एक धूर्णन पुरा करता है।
▪️ यह एक गैस का गोला होता है, जिसमें हाइड्रोजन 71%, हिलियम 26.5 % तथा इसके केंद्र भाग को कोर कहा जाता है जिस का तापमान 15000000°C होता है और बाहरी सतह का तापमान 6000°C होता है।
▪️ सूर्य के ऊर्जा का मुख्य स्रोत हाइड्रोजन और हिलियम के नाभिकीय संलयन को माना जाता है।
▪️ इसका उम्र 5 बिलियन वर्ष है।
▪️ सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने में 8 मिनट 16.6 सेकंड का समय लगता है।
▪️ सौर ज्वाला को उत्तरी ध्रुव पर औरोरा बोरियालिस और दक्षिणी ध्रुव पर औरोरा ऑस्ट्रेलिस कहा जाता है।
▪️ सूर्य का व्यास 13 लाख 92 हजार किलोमीटर है, जो पृथ्वी के व्यास का लगभग 110 गुना है
▪️ सूर्य हमारे पृथ्वी से 13 लाख गुना बड़ा है और पृथ्वी को सूर्य ताप का 2 अरबवा भाग मिलता है
◼️प्रकाशमंडल
▪️ सूर्य की दीप्तिमान सतह को प्रकाश मंडल कहते हैं, प्रकाश मंडल के किनारे प्रकाशमान नहीं होते, क्योंकि सूर्य का वायुमंडल प्रकाश का अवशोषण कर लेता है, इसे वर्ण मंडल कहते हैं, और यह लाल रंग का होता है।
◼️सूर्य किरीट
▪️ सूर्य ग्रहण के समय सूर्य के दिखाई देने वाले भाग को
सूर्य किरीट कहते हैं, और यह एक्स-रे उत्सर्जित करता है इसे सूर्य का मुकुट भी कहा जाता है, जब पूर्ण रूप से सूर्य ग्रहण लगता है, तो उस समय हमारे पृथ्वी पर जिस प्रकाश की प्राप्ति होती है वह प्रकाश सूर्य किरीट(CORONA) के द्वारा ही निकलता है।
◼️सूर्य के धब्बे
▪️ सूर्य के धब्बे का तापमान आसपास के तापमान से 1500°C कम होता है।
▪️ इस धब्बे का एक पूरा चक्कर 22 वर्षों का होता है। जिसमें से 11 वर्ष यह धब्बा बढ़ता है, और बाद में 11 वर्ष तक यह धब्बा घटता जाता है, जब यह सूर्य पर धब्बा होता है, उस समय पृथ्वी पर चुंबकीय झंझावात उत्पन्न होते हैं, जिससे चुंबकीय सुई की दिशा बदल जाती है, एवं रेडियो, टेलीविजन, बिजली चालित मशीन आदि में गड़बड़ी उत्पन्न होने लगती है।
READ MORE :– ग्रहों के बारे मे जानकारी , महाविस्फोटक सिद्धांत
1 Comments
Hello
ReplyDelete