JULY 2022 CURRENT AFFAIRS


▶️ टाइम आउट 2022 इंटेक्स के अनुसार स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबर्ग दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शहर है।

▶️ भारतीय शहरों में मुंबई को 14वा तथा नई दिल्ली को 26वा स्थान प्राप्त हुआ।

▶️ हाल ही में केरल के कोच्चि में कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन के सदस्य देशों की सुरक्षा सलाहकार स्तर की बैठक आयोजित की गई। इसके सदस्य देश भारत, श्रीलंका, मालदीव, तथा मॉरीशस है।

▶️ हाल ही में नीदरलैंड ने work-from-home को कानूनी अधिकार घोषित कर दिया है। इसका उद्देश्य कोविड-19 संक्रमण को रोकना तथा लोगों को सुरक्षित तरीके से काम करने के अवसर मुहैया कराना है।

▶️ 20 जून से 30 जून तक मेड्रिड स्पेन में नाटो मेड्रिड शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन का 32 वा संस्करण था। इसमें सदस्य देशों के अलावा स्वीडन तथा फिनलैंड को भी आमंत्रित किया गया। 

▶️ हाल ही में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपनी सत्ता के दौरान हुए घोटालों के सामने आने के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया।

▶️ 7 जुलाई को जापान के नारा शहर में एक चुनाव अभियान के दौरान जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

▶️ संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी विश्व खाद सुरक्षा और पोषण स्थिति रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में विश्व में भूख से प्रभावित लोगों की संख्या 828 मिलियन है।

▶️ हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुर्लभ पृथ्वी तत्व खासकर लिथियम को लेकर सहयोग किया गया। ऑस्ट्रेलिया दुनिया के 55% लिथियम का उत्पादन करता है।

▶️ हाल ही में एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए 44 बिलियन डॉलर की डील कैंसिल कर दी है।

Post a Comment

0 Comments